हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। एचआरडीए की टीम ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में चार बीघा जमीन पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की ओर से अवैध कॉलोनाइजर को नोटिस दिया गया था बावजूद इसके नियमों को ताक पर रखकर मौके पर धड़ल्ले से निर्माण कराया जा रहा था। एचआरडीए के वीसी अंशुल सिंह के निर्देश पर एचआरडीए की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की कार्रवाई से कॉलोनाइजर्स और बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है।
