हरिद्वार।
राष्ट्रीय खेलों से पहले हरिद्वार में उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन कराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मैदान में खिलाड़ियों के साथ कबड्डी में हाथ आजमाया। और राष्ट्रीय खेलों के कैंप में तैयारी कर रहे खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना गर्व का विषय है।

सरकार के साथ-साथ पूरा उत्तराखंड यहां आने वाले खिलाड़ियों के भव्य स्वागत के लिए तैयार है। वहीं जिला खेल अधिकारी शबाली गुरुंग ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों से पहले रिहर्सल के तौर पर नेशनल जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित की गई है, इस चैंपियनशिप में देश भर के 28 राज्यों की टीम प्रतिभाग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *