देहरादून।
उत्तराखंड में चल रहे नगर निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मथुरा दत्त जोशी ने दो अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। मथुरा दत्त जोशी अपनी पत्नी के लिए पिथौरागढ़ से मेयर का टिकट मांग रहे थे। लेकिन टिकट ना मिलने पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया और भाजपा ज्वाइन कर ली। जोशी के साथ कांग्रेस के दो अन्य बड़े नेता बिट्टू कर्नाटक और जगत सिंह खाती ने भी पार्टी बदल ली है। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तीनों नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *