हरिद्वार।
असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा रविवार देर शाम अपने निजी दौरे पर हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने देवपुरा स्थित नारायणी शिला मंदिर में पूजा अर्चना की। मीडिया से बात करते हुए हिमन्त बिश्व शर्मा ने कई मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना साधा। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का स्मारक बनाए जाने की कांग्रेस की मांग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व पीएम नरसिंह राव के शव को पार्टी ऑफिस में नहीं आने दिया था।

वहीं राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के जीवित रहते भी उनका अपमान किया था। कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं बचा है इसलिए उन्होंने मनमोहन सिंह की मौत पर राजनीति की। वहीं हिमन्त बिश्व शर्मा ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड की तरह पूरे देश में एसीआई लागू होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *