स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले सीएम

स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले सीएम

ब्यूरो

Posted no : 23/12/2024

 

हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद के 99वे बलिदान दिवस पर ग्यारह सौ कुंडिय यज्ञ का आयोजन किया गया। हरिद्वार के कांगड़ी गांव में में गुरुकुल की प्राचीन इमारत में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी शामिल हुए। इस दौरान स्वामी श्रद्धानंद द्वारा वैदिक शिक्षा के लिए कार्यों को याद किया गया।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल द्वारा मंच से घोषणा की गई कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की प्राचीन बिल्डिंग में शोध केंद्र और गंगा म्यूजियम बनाया जाएगा। आपको बता दें कि साल 1902 में स्वामी श्रद्धानंद द्वारा हरिद्वार के कांगड़ी में गुरुकुल आश्रम की स्थापना की गई। बाद में इसी स्थान पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय बनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय से शिक्षित हुए हजारों छात्रों ने विश्व बंधुत्व की भावना के साथ शिक्षा, समाज सेवा और धर्म के क्षेत्र में वैश्विक पहचान हासिल की है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल द्वारा गंगा म्यूजियम बनाए जाने की घोषणा पर उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि इस भूमि पर गंगा म्यूजियम बनाए जाने से इस स्थान को खास पहचान मिल सकेगी और लोग भी यहां आने के लिए प्रेरित होंगे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *