हरिद्वार।
लक्सर में सड़क पर अचानक एक विशालकाय अजगर आ गया। सड़क पर अजगर को देखकर वहां से गुजर रहा है लोग सहम गए और इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अजगर इतना बड़ा था कि पूरी सड़क पर ही पसर गया और फिर भीड़ को देखकर झाड़ियों की ओर जाने लगा। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने झाड़ियां में घुस रहे अजगर का रेस्क्यू किया और फिर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
