हरिद्वार।
प्रशासन पर अवैध खनन करवाने का आरोप लगा रही संस्था मातृ सदन के ब्रह्मचारी दयानंद ने शनिवार से अनशन शुरू कर दिया है। दयानंद ब्रह्मचारी अवैध खनन के खिलाफ मातृ सदन आश्रम में ही अनशन पर बैठ गए हैं। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मातृ सदन के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने प्रशासन पर रिवर ड्रेजिंग के नाम पर अवैध खनन करवाने और हठधर्मिता के आरोप लगाए। स्वामी शिवानंद का कहना है कि अनशन के साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में अवमानना भी दाखिल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *