हरिद्वार।
जगजीतपुर में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हो गई है। एमबीबीएस की 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज में 85 सीटों पर स्टेट और 15 सीटों पर केंद्र के कोटे से एडमिशन होने हैं। अभी तक कुल 90 छात्र डॉक्टरी पढ़ने के लिए एडमिशन ले चुके हैं। 28 अक्टूबर से कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई भी शुरू करा दी गई है। बाकी सीटों पर भी जल्द एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर रंगील रैना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में शिक्षण कार्य सुचारू ढंग से कराया जा रहा है। छात्रों को सभी विषय पढ़ाने के लिए पर्याप्त फैकेल्टी मौजूद है। वहीं मेडिकल कॉलेज के साथ 500 बेड वाले अस्पताल का काम भी तेजी से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *