देहरादून।
राजधानी देहरादून के रायपुर चौक पर हुए हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो बाइक सवार युवक चौराहे से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे 28 वर्षीय शिवांकर बहुगुणा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हुआ है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।
