हरिद्वार।
श्यामपुर क्षेत्र के गाजी वाली गांव में एक 10 साल की बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके बाद बच्ची कोमा की हालत में बताई जा रही है। घायल का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। गाजी वाली गांव में बच्ची परिवार के साथ सो रही थी। रात के वक्त कॉमन क्रेट प्रजाति के सांप ने उसे काट लिया। इस प्रजाति के सांप को साइलेंट किलर कहा जाता है। सांप के डसने का बच्ची को उस वक्त पता नहीं चला। लेकिन सुबह जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर दौड़े। वहीं फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम को भी सांप के काटने की सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची फॉरेस्ट की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *