हरिद्वार।
बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट और वहां रह रहे हिंदुओ से हो रही बर्बरता से देश भर में चिंता का माहौल है। इस बीच योग गुरु स्वामी रामदेव का बयान भी सामने आया है। स्वामी रामदेव का कहना है कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं के साथ कोई नाइंसाफी ना हो इसके लिए देश को एकजुट होना होगा। स्वामी रामदेव की मीडिया सेल द्वारा जारी बयान में योग गुरु ने कहा कि पहली बार विपक्ष सरकार के साथ नजर आ रहा है। इसकी उन्हें खुशी है और ये ही भारत की नीति होनी चाहिए। स्वामी रामदेव ने कहा कि विश्व भर में इस्लामिक कट्टरवाद तेजी से बढ़ रहा है और भारत के पड़ोस कट्टरवाद ने दस्तक दे दी है। इससे भारत को सुरक्षित रखने के लिए भारत वासियों को एकजुट रहना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *