हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला के गले से एक युवक चेन खींचकर फरार हो गया। युवक की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसमें एक महिला दुकान से सामान लेकर आई आते हुए घर का दरवाजा खोलकर घर में घुस रही है। उसी वक्त पीछे से आया एक युवक महिला की चेन पर झपट पड़ा। युवक को चैन खींचता देख महिला ने उसे रोकने की काफी कोशिश भी की, लेकिन युवक चैन झपटकर फरार हो गया और महिला चिल्लाती रह गई। दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं शिकायत पर कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *