हरिद्वार।
22 जुलाई शुरू होने जा रही कावड़ यात्रा में कावड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन कई व्यवस्थाएं कर रहा है। इस बार कांवड़ियों को वाहन पार्किंग, गंगा घाट और ट्रैफिक रूट ढूंढने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए पुलिस की ओर से QR कोड तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कावड़ यात्रा रूट पर जगह-जगह पर QR कोड लगाए जाएंगे। जिससे लोग अपने स्मार्टफोन से कोड स्कैन करके पार्किंग और गंगा घाटों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। हरिद्वार के अलावा पश्चिमी यूपी, दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में पुलिस टीम जाकर QR कोड में पैंपलेट बांट रही है। ताकि यात्रा शुरू करने से पहले कांवड़ियों को सभी जरूरी जानकारी मिल जाए।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन होता है। अपने स्मार्टफोन के माध्यम से क्यूआर कोड फैसिलिटी का फायदा उठाकर श्रद्धालु ना सिर्फ प्रशासन को सहयोग दे सकते हैं बल्कि इससे उन्हें भी सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *