चमोली।
बरसात के मौसम में पहाड़ों का दरकना जारी है। बुधवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा के पास भीषण लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बड़े पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर नीचे खिसक आया। पहाड़ दरकने से उठा धूल और मिट्टी का गुबार कई किलोमीटर दूर से नजर आया। लैंडस्लाइड से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया। गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। पातालगंगा के पास जहां लैंडस्लाइड हुआ है वहां ऑल वेदर रोड के लिए ओपन टनल बनाई जा रही है।
