हरिद्वार।
दिल्ली के नैना साहनी तंदूर कांड को लेकर दिए गए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आज हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर इकट्ठा हुई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सांसद के बयान को महिलाओं का अपमान बताया और बयान पर माफी मांगने की मांग की।

आपको बता दें कि शांतरशाह गैंगरेप हत्याकांड मामले में कांग्रेस नेताओं द्वारा आरोपियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग को कर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया था। डाम कोठी में मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस को साल 1995 के नैना साहनी तंदूर कांड की याद दिलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *