हरिद्वार।
शनिवार को हरिद्वार में सूखी नदी से गंगा में बहकर डूबी दो गाड़ियों को आज गंग नहर से बाहर निकल गया है। पुलिस, जल पुलिस और एनएचएआई की टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन में डाम कोठी चैनल के पास से गंग नहर में डूबी देहरादून नंबर की दोनों गाड़ियों को क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया है। गंगा में बही पांच गाड़ियों को शनिवार शाम ही निकाल लिया गया था। एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि कुल 8 गाड़ियों के बहने की जानकारी है। सात गाड़ियों को निकाल लिया गया है। जबकि एक गाड़ी अभी तक लापता है। उसको खोजने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *