हरिद्वार।
दुकानों से ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते हुए आपको सावधानी बरतनी चाहिए। हरिद्वार के ज्वालापुर के कटहरा बाजार में कई दुकानों पर लेक्मे ब्रांड के अलावा अन्य कई ब्रांडेड कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बिकते हुए पाए गए हैं। पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नकली माल को कब्जे में ले लिया है।

दिल्ली से आए हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी के अधिकारी लवकुश गुप्ता ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत की थी कि उनकी कंपनी के नाम वाले नकली प्रोडक्ट दुकानों पर बेचे जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कंपनी प्रतिनिधियों को साथ लेकर कटहरा बाजार में बॉम्बे बैंगल्स, राधिका कॉस्मेटिक एंड ज्वेलरी, एक्यूरेट बैंगल्स स्टोर समेत कई दुकानों पर छापेमारी की।

जहां लेक्मे ब्रांड के कई प्रोडक्ट नकली पाए गए। ये सभी प्रोडक्ट लेक्मे के बताकर बेचे जा रहे थे और लोग भी इन्हे असली प्रोडक्ट समझकर ही इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्वालापुर कोतवाली इंचार्ज रमेश तनवार ने बताया कि आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर माल कब्जे में ले लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *