हरिद्वार।
शांतरशाह गांव में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शांतरशाह गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे यशपाल आर्य ने कानून व्यवस्था और महिला अपराध को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, दलित और पिछड़ों का शोषण हो रहा है।

नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या के मामले में भाजपा नेता का सम्मिलित होना भाजपा के चाल चरित्र को उजागर करता है। यशपाल आर्य ने अभी तक किसी भाजपा नेता के परिवार से मुलाकात ना करने को निंदनीय बताया साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *