हरिद्वार।
हरिद्वार में इस बार कांवड़ मेले में पिछले साल से ज्यादा कांवड़िए पहुंचने की प्रशासन को उम्मीद है। कांवड़ मेले में लगभग 1 महीने का समय बचा है। मेले की तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कसरत शुरू कर दी है। आज एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने मेला क्षेत्र में कई स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया और उसके बाद मिला नियंत्रण भवन में डीएम और एसएसपी ने स्थानीय व्यापारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में व्यापारियों के सुझाव और समस्याओं को जाना गया।

जिसमें व्यापारियों ने मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण, माल की सप्लाई, पेयजल, बिजली सप्लाई जैसी कई समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ मेला सकुशलता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए पहले से ही सभी स्टेक होल्डर के साथ बातचीत कर उनके सुझावों को जाना जा रहा है। आगे भी इस तरह की मीटिंग की जाएगी ताकि मेले के लिए व्यापक तैयारियां की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *