हरिद्वार।
चार धाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित किए जाने को लेकर पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी लगातार विरोध कर रहे हैं। हरिद्वार में पर्यटन कराबरियों की यूनियनों ने आज अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सीमित संख्या के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया। पर्यटन कारोबारी ने शिव मूर्ति से पर्यटन कार्यालय तक बैंड बाजे के साथ मार्च निकाला और उसके बाद पर्यटन कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या सीमित होने के चलते रजिस्ट्रेशन फुल हो गए हैं। जिससे पर्यटन से जुड़े कारोबार पर असर पड़ रहा है। टूर ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक अहलूवालिया ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रोका ना जाए और बिना किसी परेशानी के सबका रजिस्ट्रेशन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *