हरिद्वार।
तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने परचम लहराते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता जीतकर लौटे खिलाड़ियों का हरिद्वार के वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक देशराज कंडवाल ने स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने पूरी टीम के खिलाड़ियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि अगली प्रतियोगिता में टीम पहला स्थान प्राप्त करेगी। पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने भी सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट खेल को उत्तराखंड के खेलों में शामिल करने के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। ताकि खिलाड़ियों को और ज्यादा सुविधाएं मिल सके।

इन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

कप्तान वसीम अहमद, उप कप्तान मनीष सैनी, कोच हिमांशु बिष्ट, मेजर अंसारी, उमेश कुमार, राजन कुमार, विकास कुमार, गोकुल पंवार, निखिल राणा, विपिन भंडारी, हिमांशु, तरंग गिरि, आशीष, विनय, सैनूर को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *