हरिद्वार।
नगर कोतवाली क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर एक साइबर ठग ने भांजा बनकर एक व्यक्ति को पौने दो लाख की चपत लगा दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मी प्रसाद जोशी निवासी ब्रह्मपुरी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक फोन आया बात करने वाले ने उसे मेरा भांजा बताया, बात करने वाले व्यक्ति की आवाज बिल्कुल भांजे से मिल रही थी, उसने कहा कि मां की तबीयत ज्यादा खराब है और पैसों की जरूरत है। इसके बाद लक्ष्मी प्रसाद ने बताया खाते में 1 लाख 75 हज़ार ट्रांसफर कर दिए। जब बाद में मामले की जानकारी जुटाई तो मामला साइबर ठगी का निकला। इसके बाद पीड़ित ने तहरीर दी है मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
