हरिद्वार।
बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर हरिद्वार में पुलिस प्रशासन ने शादी और पार्टियों में देर रात तक बजने वाले डीजे को लेकर चेतावनी जारी की है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार रात 10 बजे के बाद अगर डीजे बजाने की शिकायत मिलेगी तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारी को इसके लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि बोर्ड एग्जाम में डीजे और हुडदंग के कारण बच्चों की पढ़ाई में खलल ना हो इसलिए निर्देशों को गंभीरता से लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *