खड़गे का हेलीकॉप्टर उतरने की परमिशन को लेकर कांग्रेस ने पुलिस मुख्यालय पर किया हंगामा, देखिए वीडियो
देहरादून।
रविवार को देहरादून में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले पुलिस मुख्यालय में खूब हंगामा हुआ। उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का हेलीकॉप्टर उतरने की परमिशन ना देने को लेकर पुलिस मुख्यालय में धरना दिया और खूब नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने देहरादून के एसएसपी पर बदसुलूकी का आरोप लगाते हुए सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। इसके बाद कांग्रेसी नेता पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
सीएम के हस्तक्षेप में बाद मिली परमिशन
काफी देर तक चली कांग्रेस की नारेबाजी के बाद पुलिस ने जबरन कांग्रेसियों को वहां से हटाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर उतरने की परमिशन दे दी गई है।

