भाजपा का 5 लाख के अंतर से चुनाव जीतने का लक्ष्य, कांग्रेस ने भी नियुक्त किए समन्वयक

भाजपा का 5 लाख के अंतर से चुनाव जीतने का लक्ष्य, कांग्रेस ने भी नियुक्त किए समन्वयक

ब्यूरो

Posted no : 08/01/2024

 

देहरादून।
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में पार्टियां जुट गई हैं। भाजपा ने उत्तराखंड में हर सीट पर 5 लाख वोटों से जीत का लक्ष्य तय किया है। रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में भाजपा की चार चरणों की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पन्ना प्रमुख से लेकर संसद तक को मैदान में उतरने के निर्देश दिए। दुष्यंत गौतम ने कहा कि संगठन के सभी मोर्चों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी को अभियान में जुट जाना चाहिए।

कांग्रेस ने नियुक्त किए समन्वयक

वहीं कांग्रेस ने भी चुनावी अभियान को तेज करने के लिए प्रदेश की सभी पांच सीटों पर समन्वयकों की नियुक्ति कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी को टिहरी, विक्रम नेगी को पौड़ी गढ़वाल, डॉ जीत सिंह को अल्मोड़ा, गोविंद सिंह कुंजवाल को नैनीताल और उधमसिंह नगर, और गणेश गोदियाल को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *