हरिद्वार।
हरिद्वार में डीएम और एसएसपी ने गरीबों को कंबल बांटे। देर रात हर की पैड़ी क्षेत्र में भ्रमण पर निकले डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने गंगा घाट पर सो रहे कई गरीबों को कंबल बांटे साथ ही चाय और बिस्किट भी खाने के लिए दिए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम और एसएसपी के हाथों कंबल पाने वाले लोगों ने भी उनका शुक्रिया अदा किया।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी दी कि लोगों को सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम भी किए जा रहे हैं। जिले में कई स्थानों पर अलाव के लिए पर्याप्त लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि सर्दी बढ़ रही है ऐसे में जिन लोग खुले में सो रहे हैं उन्हें रैन बसेरों में शिफ्ट किया जा रहा है साथ ही खाने पीने की सामग्री देकर उन्हें राहत दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed