गलत निकले किशोरी के रेप वाले आरोप, मंत्री ने निलंबित महिला कर्मचारियों को किया बहाल

गलत निकले किशोरी के रेप वाले आरोप, मंत्री ने निलंबित महिला कर्मचारियों को किया बहाल

ब्यूरो

Posted no : 29/12/2023

 

नैनीताल।
हल्द्वानी के बाल संप्रेक्षण गृह में एक किशोरी के साथ रेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की जांच में किशोरी के द्वारा लगाए गए आरोप गलत साबित हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी है। 15 दिसंबर को हल्द्वानी के बाल संप्रेक्षण गृह की एक 15 वर्षीय किशोरी ने संप्रेक्षण गृह की ही दो महिला कर्मचारियों पर बाहर ले जाकर उसके साथ रेप कराने का आरोप लगाया था। किशोरी के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया था।

बहाल हुई निलंबित महिला कर्मचारी

मामले का संज्ञान लेते प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गंगा और दीपा नाम की दोनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि किशोरी घर जाना चाहती थी इसलिए उसने ऐसे आरोप लगाए गंभीर आरोप लगाए। हल्द्वानी पुलिस के द्वारा मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बाद मंत्री रेखा आर्य ने दोनों निलंबित महिला कर्मचारियों को भी बहस कर दिया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *