हरिद्वार।
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में चोरों का आतंक फैला हुआ है। यहां के रावली महदूद में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक मोबाइल शॉप पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने यहां पर लाखों रुपए के मोबाइल फोन और कैश पर हाथ साफ कर दिया। सुबह के वक्त जब दुकान के मालिक को चोरी का पता चला तो उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीओ सदर स्वप्निल मुयाल का दावा है कि चोरी में शामिल लोगों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में महीना भर पहले भी एक मोबाइल की दुकान पर लाखों की चोरी हुई थी। एक के बाद एक चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *